आदमपुर MC चुनाव 2026: बीजेपी उम्मीदवारों ने तेज किया प्रचार, विकास और जनसेवा के वादों के साथ जनता के बीच पहुंचे

Adampur में होने वाले MC Election 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अलग-अलग वार्डों से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं और पूरे जोश के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान चला रहे हैं। 26 मई को होने वाली वोटिंग से पहले उम्मीदवार लगातार जनता के बीच जाकर विकास, सफाई, बेहतर सुविधाएं और जनसमस्याओं के समाधान के बड़े वादे कर रहे हैं।

इस बार बीजेपी की ओर से वार्ड नंबर 1 से सोनाली, वार्ड नंबर 2 से शिव कुमार, वार्ड नंबर 4 से करण कुमार, वार्ड नंबर 5 से पूनम रानी और वार्ड नंबर 8 से सरबजीत कौर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में डोर-टू-डोर कैंपेन, जनसभाएं और मीटिंग्स कर जनता का समर्थन मांग रहे हैं।

उम्मीदवारों ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में क्षेत्र के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने, सीवरेज और सड़क समस्याओं का समाधान, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने और युवाओं व महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के वादे किए हैं। बीजेपी उम्मीदवारों का कहना है कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे वार्डों में तेजी से विकास कार्य करवाएंगे और लोगों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क कर उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। अब सभी की नजरें 26 मई को होने वाली वोटिंग और उसके परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply