राम नवमी पर जालंधर में निकली भव्य शोभा यात्रा

श्री शीतल विज जी को सम्मानित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य
जालंधर: शहर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का गुणगान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री शीतल विज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी शोभा यात्रा में शामिल हुए, जिनका सीता रामम सेवा समिति द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए समाज में एकता और धार्मिक भावना को मजबूत करने की बात कही।
सीता रामम सेवा समिति ने इस आयोजन को केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी प्रेरणादायक बनाया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए समिति द्वारा “पेड़ों का लंगर” भी आयोजित किया गया, जिसके तहत लोगों को पौधे वितरित किए गए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश देकर संपन्न हुई।

सेंट्रल आप विधायक श्री रमन अरोड़ा जी को सम्मानित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

आप पार्टी के नॉर्थ हलका इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल जी को सम्मानित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

कांग्रेस हल्का इंचार्ज (सेंट्रल) श्री राजिंदर बेरी जी को सम्मानित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

कांग्रेस पार्षद वार्ड नंबर 49. श्री शालू जरेवाल जी को सम्मानित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

पौधे भेंट करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

पौधे भेंट करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

