जालंधर में निकलेगी भव्य राम नवमी शोभा यात्रा, कांग्रेस नेताओं को किया गया विशेष आमंत्रित

पूर्व कैबिनेट मंत्री (पंजाब) श्री अवतार हेनरी जी को आमंत्रित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

जालंधर, पंजाब — धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित राम नवमी के शुभ अवसर पर जालंधर शहर में भव्य राम नवमी शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन की  तैयारियां उत्साहपूर्वक जारी हैं। भव्य राम नवमी शोभा यात्रा भक्ति संगीत और सुसज्जित झांकियों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।

आयोजकों ने जानकारी दी कि इस वर्ष सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु विशेष निमंत्रण भेजा गया है। शोभा यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है, वहीं स्वयंसेवकों की टीम व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में जल सेवा, प्रसाद वितरण तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी। सीता रामम सेवा समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक परंपराओं को मजबूत करें और राम नवमी के इस पावन पर्व को मिलजुलकर श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ मनाएं।

कांग्रेस हल्का इंचार्ज (सेंट्रल) श्री राजिंदर बेरी जी को आमंत्रित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

कांग्रेस हल्का इंचार्ज (वेस्ट) श्री करण जलोवाल जी को आमंत्रित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

पार्षद वार्ड नंबर 28. श्री परमजोत सिंह चड्ढा जी को आमंत्रित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

कांग्रेस पार्षद वार्ड नंबर 49. श्री शालू जरेवाल जी को आमंत्रित करते हुए सीता रामम सेवा समिति के सदस्य

Leave a Reply